Chapter 10विद्रोही और राज

Flashcards13 min

This note is written in Hindi.Read in Hindi →

Practise with cards

Keyboard: Space turns the card, ← → previous or next, 1 don't know, 2 know it.

प्रयोग: प्रश्न पढ़िए → उत्तर छिपाइए → कक्षा/स्वयं से पूछिए।

समूह 1 — मेरठ से दिल्ली

प्रश्नउत्तर
विद्रोह कब-कहाँ शुरू?10 मई 1857, दोपहर बाद — मेरठ छावनी
मेरठ में विद्रोह की शुरुआत किस इकाई से?भारतीय पैदल सेना → घुड़सवार → शहर
मेरठ में विद्रोहियों ने कौन-सी लाइन काटी?दिल्ली से जोड़ने वाली टेलीग्राफ़ लाइन
विद्रोही सिपाहियों का जत्था लाल क़िले कब पहुँचा?11 मई तड़के; रमज़ान का महीना — बादशाह सहरी खाकर उठे थे
लाल क़िले पहुँचे सिपाहियों का कथन?“हम मेरठ के सभी अंग्रेज़ पुरुषों को मारकर आए हैं… गाय-सुअर की चर्बी में लिपटे कारतूस… हिंदू-मुसलमान, सबका धर्म भ्रष्ट”
बहादुर शाह की प्रतिक्रिया?पहले भयभीत-बैचेन; फिर “नाममात्र का नेता” बनना स्वीकार
विद्रोह को वैधता कैसे मिली?“अब उसे मुग़ल बादशाह के नाम पर चलाया जा सकता था”

समूह 2 — विद्रोह का ढर्रा

प्रश्नउत्तर
विद्रोह में कार्रवाई का संकेत?शाम की तोप का गोला या बिगुल
विद्रोहियों का पहला निशाना?शस्त्रागार पर क़ब्ज़ा + सरकारी ख़ज़ाना
शस्त्रागार और ख़ज़ाने के बाद विद्रोहियों ने किन पर हमला किया?जेल, टेलीग्राफ़ दफ़्तर, रिकॉर्ड रूम, बंगले — “सारे रिकॉर्ड जलाते चले गए”
अपीलें किन भाषाओं में?हिंदी, उर्दू, फ़ारसी — एकजुट होकर फ़िरंगियों का सफाया
फ़िरंगी शब्द?फ़ारसी; संभवत: फ्रैंक से; पश्चिमी लोग; कभी अपमानजनक
शहरों में साहूकार-अमीर निशाना क्यों?किसान उन्हें “उत्पीड़क + अंग्रेज़ों का पिट्ठू” मानते थे
ब्रिटिश शासन की हालत (मई-जून)?“ताश के क़िले की तरह बिखर गया”
स्रोत 1 कौन-सा अख़बार?दिल्ली उर्दू अख़बार, 14 जून 1857 — सब्ज़ी-पानी संकट

समूह 3 — संचार और योजना

प्रश्नउत्तर
7वीं अवध इर्रेग्युलर कैवेलरी ने किसे लिखा?48वीं नेटिव इन्फेंट्री को — “धर्म की रक्षा के लिए फ़ैसला… हुक्म का इंतज़ार”
सिस्टन कौन?सीतापुर का देसी ईसाई पुलिस इंसपेक्टर (फ्रांस्वाँ सिस्टन)
तहसीलदार कहाँ का, कौन निकला?बिजनौर का; बाद में बिजनौर के विद्रोहियों का सबसे बड़ा नेता
बिजनौर के तहसीलदार का प्रसिद्ध वाक्य?“भरोसा रखो, इस बार हम कामयाब होंगे। मामला काबिल हाथों में है।”
पंचायतों का प्रस्ताव किस प्रकरण से?कैप्टेन हियर्से की सुरक्षा-विवाद से — हर रेजीमेंट के देशी अफ़सरों की पंचायत
पंचायतें कहाँ जुटती थीं (चार्ल्स बॉल)?रात को कानपुर सिपाही लाइनों में
सिपाहियों की पंचायतों पर निष्कर्ष-वाक्य?“ये सिपाही अपने विद्रोह के कर्ताधर्ता खुद ही थे”

समूह 4 — नेता

प्रश्नउत्तर
कानपुर का नेतृत्व?नाना साहिब — पेशवा बाजीराव द्वितीय के उत्तराधिकारी
झाँसी में नेतृत्व कैसे?रानी लक्ष्मीबाई — आम जनता के दबाव में
आरा (बिहार)?स्थानीय ज़मींदार कुँवर सिंह
लखनऊ में नेता घोषित?बिरजिस क़द्र — वाजिद अली शाह का युवा बेटा
मेरठ का ग़ैर-दरबारी नेता-संकेत?हाथी पर सवार फ़क़ीर — सिपाही बार-बार मिलने जाते
शाह मल कहाँ के?उ.प्र. बड़ौत परगना; जाट; चौरासी देस
गोनू कौन?छोटा नागपुर (सिंहभूम) का आदिवासी काश्तकार — कोल आदिवासियों का नेता
नाना साहिब अंत में कहाँ गए?1858 के अंत में भागकर नेपाल

समूह 5 — शाह मल और मौलवी

प्रश्नउत्तर
शाह मल का संगठन-तरीक़ा?रात के साए में गाँव-गाँव जाकर मुखियाओं-काश्तकारों को तैयार करना
शाह मल ने पुल-सड़कें क्यों तोड़ीं?फ़ौज का रास्ता रोकना + “ब्रिटिश शासन का प्रतीक”
“न्याय भवन” क्या था?अंग्रेज़ अफ़सर का बंगला — शाह मल का मुख्यालय, विवाद-निपटान स्थल
शाह मल की मृत्यु?जुलाई 1857, युद्ध में (स्रोत 3, पृ. 263) — पाठ के अंत की काल-रेखा (पृ. 284) में यह भूल से 1858 के नीचे छपा है; बड़ौत की यह लड़ाई 18 जुलाई 1857 को हुई थी
मौलवी अहमदुल्ला की शिक्षा?हैदराबाद में
मौलवी अहमदुल्ला ‘डंका शाह’ क्यों कहलाए?पालकी के आगे-आगे ढोल (डंका) बजता चलता था
मौलवी अहमदुल्ला 1857 में कहाँ बंद थे?फ़ैज़ाबाद जेल — रिहा होते ही 22वीं नेटिव इन्फेंट्री के नेता
चिनहाट में क्या हुआ?30 जून 1857 — हेनरी लॉरेंस की टुकड़ियों की हार (मौलवी ने संघर्ष में हिस्सा लिया)
मौलवी के अधिकार का आधार?लोक-विश्वास — अजेयता, जादुई शक्तियाँ

समूह 6 — अफ़वाहें

प्रश्नउत्तर
कारतूस किस राइफल के?एन्फ़ील्ड
अफ़वाह-स्रोत की रिपोर्ट?कैप्टेन राइट (राइफल इंस्ट्रक्शन डिपो के कमांडेंट)
कारतूस की अफ़वाह वाली घटना कहाँ-कब हुई?दम दम शस्त्रागार; जनवरी 1857 का तीसरा हफ़्ता
दम दम की घटना में कौन किससे बोला?“नीची जाति” के खलासी ने ब्राह्मण सिपाही से — “जल्दी ही तुम्हारी जाति भ्रष्ट…”
कारतूस के बाद दूसरी अफ़वाह?बाज़ार के आटे में गाय-सुअर की हड्डियों का चूरा
भविष्यवाणी?प्लासी के 100 साल — 23 जून 1857 को अंग्रेज़ी राज ख़त्म
चपाती-प्रथा?चौकीदार को एक चपाती + पाँच और अगले गाँवों को; “मतलब-मक़सद न तब स्पष्ट, न आज”
अफ़वाह-सूत्र?“अफ़वाह तभी फैलती है जब उसमें लोगों के ज़हन में गहरे दबे डर और संदेह की अनुगूँज सुनाई देती है”
1820s के ‘सुधार’ किसके नेतृत्व में?लॉर्ड विलियम बेंटिक
सती-प्रथा कब समाप्त?1829
किन बहानों से रियासतें हड़पीं?“शासकीय दुर्बलता और दत्तकता अवैध” — अवध, झाँसी, सतारा
लोगों को नयी व्यवस्था कैसी लगी?“ज़्यादा हृदयहीन, परायी और दमनकारी”

समूह 7 — अवध : अधिग्रहण

प्रश्नउत्तर
‘गिलास फल’ कथन?डलहौज़ी, 1851 — “एक दिन हमारे ही मुँह में आकर गिरेगा”
अवध का औपचारिक अधिग्रहण?1856
सहायक संधि अवध पर कब थोपी गई?1801
सहायक संधि-व्यवस्था के जनक?लॉर्ड वेलेज़्ली, 1798
सहायक संधि की चार शर्तें?अंग्रेज़ रक्षा करेंगे • ब्रिटिश टुकड़ी तैनात • रख-रखाव सहयोगी करे • अन्य संधि/युद्ध की मनाही
रेज़ीडेंट कौन?गवर्नर जनरल का प्रतिनिधि — अप्रत्यक्ष-शासित राज्य में तैनात
अवध में अंग्रेज़ों की रुचि?नील-कपास की मुफ़ीद ज़मीन; उत्तर भारत का बड़ा बाज़ार
1850s तक जीते इलाके?मराठा भूमि, दोआब, कर्नाटक, पंजाब, बंगाल
अवध के नवाब को कहाँ भेजा गया?कलकत्ता निष्कासित
अवध-अधिग्रहण पर प्रसिद्ध विलाप-कथन?“देह से जान जा चुकी थी। शहर की काया बेजान थी…”
अवध-अधिग्रहण पर लोकगीत?“अंगरेज बहादुर आइन, मुल्क लई लीन्हों”
दरबार-अंत से किनकी रोज़ी गई?संगीतकार, नर्तक, कवि, कारीगर, बावर्ची, नौकर, सरकारी कर्मचारी

समूह 8 — अवध : एक दुनिया का ख़ात्मा

प्रश्नउत्तर
अवध में विद्रोह की प्रकृति?“विदेशी शासन के ख़िलाफ़ लोक-प्रतिरोध की अभिव्यक्ति”
बड़े ताल्लुक़दारों की सेना?12,000 तक पैदल सिपाही; छोटे के पास भी 200
अवध-अधिग्रहण के फ़ौरन बाद ताल्लुक़दारों के साथ क्या हुआ?ताल्लुक़दारों की सेनाएँ भंग, दुर्ग ध्वस्त
एकमुश्त बंदोबस्त कब?1856 (काल-रेखा: 1856-57)
एकमुश्त बंदोबस्त की मान्यता?ताल्लुक़दार बिचौलिए — मालिकाना नहीं; “बल-धोखाधड़ी” से प्रभुत्व
ताल्लुक़दारों के गाँवों के आँकड़े?67% → 38%; दक्षिणी अवध सबसे प्रभावित
राजस्व-माँग में वृद्धि?कुछ स्थानों पर 30–70%
हनवंत सिंह कौन?रायबरेली के पास कालाकंकर के राजा — अफ़सर को बचाया, फिर ‘खदेड़ने’ लखनऊ चले
ताल्लुक़दार की लोक-छवि?उत्पीड़क भी, पर “दयालु अभिभावक” — बुरे वक्त की मदद, तीज-त्यौहार के क़र्ज़े
नवाब-पक्ष का लखनऊ-खेमा?बेगम हज़रत महल (नवाब की पत्नी); कुछ ताल्लुक़दार पराजय के बाद भी साथ
सिपाही-असंतोष (पुराना)?दशकों से कम वेतन, छुट्टी नहीं
1820s बनाम 1840s के अफ़सर?दोस्ताना (मल्ल-युद्ध, शिकार, हिंदुस्तानी-ज्ञान) बनाम “कमतर नस्ल”, गाली-हिंसा, संदेह
‘पौधशाला’ किसकी?अवध — “बंगाल आर्मी की पौधशाला”

समूह 9 — विद्रोही क्या चाहते थे

प्रश्नउत्तर
विद्रोहियों की सोच के स्रोत कम क्यों?ज़्यादातर सिपाही-आम लोग पढ़े-लिखे नहीं; बात दर्ज करने का मौक़ा कम; अंग्रेज़ी दस्तावेज़ों पर निर्भरता
घोषणाओं की विशेषता?जाति-धर्म भेद बिना सभी तबकों का आह्वान
मुस्लिम नाम की घोषणाओं में?हिंदुओं की भावनाओं का ख़याल; “नफ़ा-नुकसान बराबर”
बहादुर शाह की घोषणा में किनकी दुहाई?मुहम्मद और महावीर दोनों की
बरेली-प्रकरण?दिसंबर 1857 — हिंदुओं को भड़काने के 50,000 रु. — नाकामयाब
आज़मगढ़ घोषणा की तिथि?25 अगस्त 1857
आज़मगढ़ घोषणा के पाँच तबके?ज़मींदार, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी, कारीगर, पंडित-फ़कीर
आज़मगढ़ घोषणा में कर्मचारियों को वादा?फ़िलहाल 200-300 रु. प्रतिमाह, भविष्य में ऊँचे ओहदे
आज़मगढ़ घोषणा में कारीगरों की शिकायत?“इंग्लैंड में बनी चीज़ों” से बुनकर-बढ़ई-लोहार-मोची “भिखमंगों की हालत” में
सिपाही-अर्ज़ी की परेड-संख्या?1400 अंग्रेज़ सिपाही; छह-छह तोपें; 84 गिरफ़्तार
सिपाहियों की अर्ज़ी का अंतिम प्रश्न?“अगर एक हिंदू या मुसलमान का धर्म ही नष्ट हो गया तो दुनिया में बचेगा क्या?”
लड़ाई किन चार चीज़ों के लिए?“रोज़गार, धर्म, इज़्ज़त और अस्मिता” — ‘व्यापक सार्वजनिक भलाई’
समतापरक झलक कहाँ?संभ्रांतों की बेइज़्ज़ती, सूदखोरों के बहीखाते जलाना — पर घोषणाओं में यह सोच नहीं
वैकल्पिक सत्ता कहाँ बनी?दिल्ली, लखनऊ, कानपुर
विद्रोहियों की वैकल्पिक सत्ता की प्रेरणा?18वीं सदी का मुग़ल जगत — “छिन चुकी चीज़ों का प्रतीक”

समूह 10 — दमन

प्रश्नउत्तर
मार्शल लॉ कब-कहाँ?मई-जून 1857 के क़ानूनों से समूचे उत्तर भारत में
मार्शल लॉ में किन्हें सज़ा देने का अधिकार मिला?फ़ौजी अफ़सरों और आम अंग्रेज़ों तक को
विद्रोह की सज़ा?“केवल एक — सज़ा-ए-मौत”
दिल्ली पर हमला किधर से?दोतरफ़ा — कलकत्ता से + पंजाब से
दिल्ली-मुहिम की अवधि?जून 1857 → सितंबर के आख़िर
दिल्ली-मुहिम में भारी नुकसान क्यों हुआ?पूरे उत्तर भारत के विद्रोही राजधानी बचाने दिल्ली में जमे थे
फॉरसिथ का अनुमान?अवध की कम से कम 3/4 वयस्क पुरुष आबादी विद्रोह में
अवध पर पुनर्नियंत्रण?मार्च 1858
फूट डालने का तरीक़ा?बड़े ज़मींदारों को जागीर-वापसी का आश्वासन; वफ़ादारों को ईनाम
भागे ज़मींदारों का हश्र?नेपाल में बीमारी-भूख से मौत
“पल में बिखर जाते हैं…” किनके बारे में?अवध के गाँव वाले (स्रोत 7 — विद्रोही ग्रामीण)
सिकंदरा बाग में क्या हुआ था?2000+ विद्रोही सिपाही कैम्पबेल के नेतृत्व में मारे गए (बिएतो का फ़ोटो, 1858)

समूह 11 — छवियाँ

प्रश्नउत्तर
‘द रिलीफ़ ऑफ़ लखनऊ’ चित्र के तीन केंद्र-नायक?कैम्पबेल, ऑट्रम, हेवलॉक
लखनऊ-घेरे का घटनाक्रम?लॉरेंस (मारा गया) → इंगलिस → 25 सितं. ऑट्रम-हेवलॉक → 20 दिन बाद कैम्पबेल
‘इन मेमोरियम’ चित्र की विधि?हिंसा नहीं दिखती — “सिर्फ़ एक इशारा”; लाचार औरतें-बच्चे; विद्रोही ‘बर्बर’ पर अदृश्य
मिस व्हीलर के चित्र में ज़मीन पर क्या?बाइबल — ईसाइयत की रक्षा का संघर्ष-संकेत
शेर-बाघ कार्टून का शीर्षक?“बंगाल टाइगर से ब्रिटिश शेर का प्रतिशोध” (पन्च, 1857)
NCERT तोप से उड़ाने के चित्र को क्या कहती है?“निर्मम सत्ता का नाट्य मंचन”; 12 फाँसियाँ = “दहशत का प्रदर्शन”
‘क्लिमेंसी ऑफ़ केनिंग’ क्या है?पन्च (24 अक्टूबर 1857) का कार्टून — कैनिंग की दया का मज़ाक
राष्ट्रवादी स्मृति में 1857?“प्रथम स्वतंत्रता संग्राम”
रानी झाँसी की लोक-छवि?फ़ौजी पोशाक, घोड़ा, तलवार — ‘मर्दाना’ योद्धा; “खूब लड़ी मर्दानी…” (सुभद्रा कुमारी चौहान)
छवियों का दोहरा काम?भावनाओं को प्रतिबिंबित करना + “संवेदनाओं को शक्ल” देना

⚡ बिजली-राउंड

  1. अलीगढ़-इटावा-मैनपुरी-एटा? → 20-27 मई
  2. लखनऊ-विद्रोह? → 30 मई
  3. रानी झाँसी की मृत्यु? → जून 1858