Practise with cards
One card at a time. Think of the answer, turn the card, and say whether you knew it. A card you did not know comes back in this round; one you knew returns a few days later.
- due now
- 0
- new
- 0
- learned
- 0
- cards
- 0
Progress is saved in this browser only. No login, and nothing is sent to us.
This browser is not letting the page save progress (a private window?). Practice still works, but it will not be remembered.
Every card in this chapter becomes new again.
कैसे इस्तेमाल करें: एक साथी से प्रश्न पढ़वाइए और मुँह-ज़बानी उत्तर दीजिए। जो कार्ड ग़लत हों, उन पर निशान लगाकर अगले दिन फिर दोहराइए।
इस अध्याय के लिए विशेष सलाह। इसमें आँकड़े, राज्यों के नाम और मृदाएँ — तीनों बहुत हैं। इसलिए आख़िरी दिन इन्हें एक बार फिर दोहराइए।
समूह 1 — संसाधन की परिभाषा (कार्ड 1–12)
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 1 | संसाधन किसे कहते हैं? | पर्यावरण में उपलब्ध प्रत्येक वह वस्तु जो हमारी आवश्यकताओं को पूरा कर सके, जिसे बनाने की प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो, जो आर्थिक रूप से संभाव्य और सांस्कृतिक रूप से मान्य हो |
| 2 | परिभाषा की चार शर्तें कौन-सी हैं? | आवश्यकता पूरी करे · प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो · आर्थिक रूप से संभाव्य हो · सांस्कृतिक रूप से मान्य हो |
| 3 | “संसाधन प्रकृति का उपहार हैं” — सही या ग़लत? | ग़लत — पाठ्यपुस्तक कहती है कि संसाधन मानवीय क्रियाओं का परिणाम हैं |
| 4 | मानव संसाधनों से किस तरह जुड़ा है? | मानव स्वयं संसाधनों का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं; वे पर्यावरण के पदार्थों को संसाधनों में परिवर्तित करते हैं |
| 5 | मानव और संसाधन के संबंध के त्रिकोण में कौन-से तीन कोने हैं? | भौतिक पर्यावरण (प्रकृति) · प्रौद्योगिकी · संस्थाएँ |
| 6 | संसाधन-त्रिकोण के बीच में कौन है? | मानव |
| 7 | ‘प्रकृति’ का उदाहरण दीजिए। | कोयला, पानी, मिट्टी, धूप |
| 8 | ‘प्रौद्योगिकी’ का उदाहरण दीजिए। | खदान की मशीन, बाँध, सोलर पैनल |
| 9 | ‘संस्थाएँ’ का उदाहरण दीजिए। | सरकार, पंचायत, क़ानून, योजना निकाय |
| 10 | मानव प्रकृति के साथ किस माध्यम से क्रिया करते हैं? | प्रौद्योगिकी द्वारा |
| 11 | मानव संस्थाओं का निर्माण क्यों करते हैं? | अपने आर्थिक विकास की गति को तेज़ करने के लिए |
| 12 | समुद्र में घुला सोना संसाधन क्यों नहीं है? | क्योंकि उसे निकालना आर्थिक रूप से संभाव्य नहीं है |
समूह 2 — वर्गीकरण के चार आधार (कार्ड 13–28)
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 13 | वर्गीकरण के चार आधार कौन-से हैं? | उत्पत्ति · समाप्यता · स्वामित्व · विकास का स्तर |
| 14 | उत्पत्ति के आधार पर कितने प्रकार? | दो — जैव और अजैव |
| 15 | जैव संसाधन क्या हैं? | जिनकी उत्पत्ति जीवमंडल से होती है — मनुष्य, वनस्पति जगत, प्राणी जगत, मत्स्य जीवन, पशुधन |
| 16 | अजैव संसाधन क्या हैं? | वे सभी वस्तुएँ जो निर्जीव पदार्थों से बनी हैं — चट्टानें और धातुएँ |
| 17 | समाप्यता के आधार पर कितने प्रकार? | दो — नवीकरण योग्य और अनवीकरण योग्य |
| 18 | नवीकरण योग्य संसाधन क्या हैं? | जिन्हें भौतिक, रासायनिक या यांत्रिक प्रक्रियाओं से दोबारा उत्पन्न किया जा सकता है — सौर व पवन ऊर्जा, जल, वन, वन्य जीवन |
| 19 | अनवीकरण योग्य संसाधन क्या हैं? | जिनका विकास लंबे भूगर्भीय अंतराल में होता है — खनिज और जीवाश्म ईंधन |
| 20 | नवीकरण योग्य के दो उपवर्ग? | सतत् अथवा प्रवाह (पवन, जल) · जैव (प्राकृतिक वनस्पति, वन्य जीव) |
| 21 | अनवीकरण योग्य के दो उपवर्ग? | पुन: चक्रीय (धातु) · अचक्रीय (जीवाश्म ईंधन) |
| 22 | पुन: चक्रीय और अचक्रीय में फ़र्क़? | धातु गलाकर दोबारा बनती है; पेट्रोल एक बार जला तो ख़त्म |
| 23 | स्वामित्व के आधार पर कितने प्रकार? | चार — व्यक्तिगत, सामुदायिक, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय |
| 24 | व्यक्तिगत संसाधन के उदाहरण? | किसान का अपना खेत, कुआँ या घर |
| 25 | सामुदायिक संसाधन के उदाहरण? | गाँव की चरागाह और तालाब; शहरों के सार्वजनिक पार्क, पिकनिक स्थल और खेल के मैदान |
| 26 | राष्ट्रीय संसाधन में कितनी समुद्री दूरी शामिल है? | तट रेखा से 12 समुद्री मील तक |
| 27 | अंतर्राष्ट्रीय संसाधन कहाँ से शुरू होते हैं? | तट रेखा से 200 समुद्री मील से परे खुले महासागर में |
| 28 | अंतर्राष्ट्रीय संसाधनों का नियमन कौन करता है? | कुछ अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएँ; किसी देश की अनुमति के बिना कोई उपयोग नहीं कर सकता |
समूह 3 — विकास के स्तर के आधार पर (कार्ड 29–36)
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 29 | विकास के स्तर पर कितने प्रकार? | चार — संभावी, विकसित, भंडार, संचित कोष |
| 30 | संभावी संसाधन क्या हैं? | जो किसी प्रदेश में मौजूद हैं पर उपयोग नहीं हुआ |
| 31 | संभावी संसाधन का उदाहरण? | राजस्थान और गुजरात में पवन तथा सौर ऊर्जा |
| 32 | विकसित संसाधन क्या हैं? | जिनका सर्वेक्षण हो चुका, मात्रा-गुणवत्ता तय हो चुकी और उपयोग शुरू है — जैसे कोयले और लोहे की चालू खदानें |
| 33 | भंडार क्या है? | वे पदार्थ जो आवश्यकता पूरी कर सकते हैं, पर उपयुक्त प्रौद्योगिकी न होने से उपयोग में नहीं हैं |
| 34 | भंडार का उदाहरण? | पानी में मौजूद हाइड्रोजन, जो ऊर्जा का समृद्ध स्रोत है पर जिसकी तकनीक विकसित नहीं है |
| 35 | संचित कोष क्या है? | भंडार का वह हिस्सा जिसे उपलब्ध तकनीक से इस्तेमाल किया जा सकता है, पर अभी उपयोग शुरू नहीं हुआ |
| 36 | संचित कोष का उदाहरण? | बाँधों में जमा जल, जिससे भविष्य में विद्युत बनाई जा सकती है |
समूह 4 — संसाधन विकास और सतत् पोषणीय विकास (कार्ड 37–50)
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 37 | अंधाधुंध उपयोग की तीन समस्याएँ? | ह्रास · अमीर-गरीब में बँटवारा · वैश्विक पारिस्थितिकी संकट |
| 38 | संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग की पहली समस्या क्या है? | कुछ व्यक्तियों के लालचवश संसाधनों का ह्रास |
| 39 | संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग की दूसरी समस्या क्या है? | संसाधन कुछ ही लोगों के हाथ में आ गए, समाज संसाधन संपन्न और संसाधनहीन में बँट गया |
| 40 | पारिस्थितिकी संकट के चार उदाहरण? | भूमंडलीय तापन · ओज़ोन परत अवक्षय · पर्यावरण प्रदूषण · भूमि निम्नीकरण |
| 41 | संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग से पैदा समस्याओं का हल क्या है? | संसाधनों का समाज में न्यायसंगत बँटवारा और उपयोग की योजना |
| 42 | सतत् पोषणीय विकास की परिभाषा? | विकास पर्यावरण को बिना नुकसान पहुँचाए हो और वर्तमान विकास की प्रक्रिया भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकता की अवहेलना न करे |
| 43 | रियो सम्मेलन कब और कहाँ? | जून 1992, ब्राज़ील के शहर रियो डी जेनेरो में |
| 44 | रियो सम्मेलन में कितने राष्ट्राध्यक्ष आए? | 100 से भी अधिक |
| 45 | जून 1992 का रियो सम्मेलन कौन-सा सम्मेलन था? | प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन |
| 46 | रियो सम्मेलन में किन दो विषयों पर घोषणा पत्र? | भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन और जैविक विविधता पर |
| 47 | रियो सम्मेलन में किन सिद्धांतों पर सहमति बनी? | भूमंडलीय वन सिद्धांतों (Forest Principles) पर |
| 48 | एजेंडा 21 किस संस्था के तत्वाधान में स्वीकृत हुआ? | संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण और विकास सम्मेलन (UNCED) |
| 49 | एजेंडा 21 किन तीन चीज़ों से निपटना चाहता है? | पर्यावरणीय क्षति, ग़रीबी और रोगों से |
| 50 | एजेंडा 21 का मुख्य उद्देश्य? | कि प्रत्येक स्थानीय निकाय अपना स्थानीय एजेंडा 21 तैयार करे |
समूह 5 — संसाधन नियोजन (कार्ड 51–62)
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 51 | भारत में संसाधन नियोजन क्यों ज़रूरी है? | क्योंकि यहाँ संसाधनों की उपलब्धता में बहुत अधिक विविधता है |
| 52 | किन तीन राज्यों में खनिज और कोयला प्रचुर है? | झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ |
| 53 | अरुणाचल प्रदेश में क्या प्रचुर, क्या कमी? | जल संसाधन प्रचुर, पर मूल विकास की कमी |
| 54 | राजस्थान में क्या प्रचुर, क्या कमी? | पवन और सौर ऊर्जा की बहुतायत, पर जल संसाधनों की कमी |
| 55 | लद्दाख की विशेषता और कमी? | सांस्कृतिक विरासत का धनी, पर जल, आधारभूत अवसंरचना और कुछ खनिजों की कमी; शीत मरुस्थल होने से अलग-थलग |
| 56 | नियोजन का पहला सोपान? | संसाधनों की पहचान कर तालिका बनाना — क्षेत्रीय सर्वेक्षण, मानचित्र बनाना और गुणात्मक-मात्रात्मक अनुमान |
| 57 | संसाधन नियोजन का दूसरा सोपान? | उपयुक्त प्रौद्योगिकी, कौशल और संस्थागत नियोजन ढाँचा तैयार करना |
| 58 | संसाधन नियोजन का तीसरा सोपान? | संसाधन विकास योजनाओं का राष्ट्रीय विकास योजना से समन्वय |
| 59 | भारत में नियोजन के प्रयास कब से? | प्रथम पंचवर्षीय योजना से |
| 60 | क्या सिर्फ़ संसाधन होने से विकास होता है? | नहीं — प्रौद्योगिकी और संस्थाओं में परिवर्तन के बिना विकास संभव नहीं |
| 61 | उपनिवेशों में संसाधन संपन्न प्रदेश किसके आकर्षण थे? | विदेशी आक्रमणकारियों के |
| 62 | उपनिवेशकारी देशों ने क्या किया? | बेहतर प्रौद्योगिकी के सहारे संसाधनों का शोषण किया और आधिपत्य स्थापित किया |
समूह 6 — संसाधन संरक्षण (कार्ड 63–71)
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 63 | गांधी जी का प्रसिद्ध कथन? | “हमारे पास हर व्यक्ति की आवश्यकता पूर्ति के लिए बहुत कुछ है, लेकिन किसी के लालच की संतुष्टि के लिए नहीं” |
| 64 | गांधी जी के कथन का सरल रूप? | “हमारे पास पेट भरने के लिए बहुत है लेकिन पेटी भरने के लिए नहीं” |
| 65 | संसाधनों के ह्रास के लिए गांधी जी किसे ज़िम्मेदार मानते थे? | लालची और स्वार्थी व्यक्ति तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी की शोषणात्मक प्रवृत्ति |
| 66 | गांधी जी किस उत्पादन के पक्षधर थे? | अत्यधिक उत्पादन के विरुद्ध; अधिक बड़े जनसमुदाय द्वारा उत्पादन के पक्षधर |
| 67 | 1968 में क्या हुआ? | क्लब ऑफ़ रोम ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संसाधन संरक्षण की वकालत की |
| 68 | 1974 में क्या हुआ? | शुमेसर ने स्माल इज़ ब्यूटीफुल में गांधी जी के दर्शन को दोहराया |
| 69 | 1987 में क्या हुआ? | ब्रुन्ड्टलैंड आयोग रिपोर्ट ने सतत् पोषणीय विकास की संकल्पना दी |
| 70 | ब्रुन्ड्टलैंड रिपोर्ट किस नाम से छपी? | हमारा साझा भविष्य (Our Common Future) |
| 71 | 1992 में क्या हुआ? | रियो डी जेनेरो, ब्राज़ील में पृथ्वी सम्मेलन |
समूह 7 — भू-संसाधन और भू-उपयोग (कार्ड 72–89)
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 72 | भारत के भू-भाग में मैदान कितने प्रतिशत? | लगभग 43 प्रतिशत |
| 73 | भारत के भू-भाग में पर्वत कितने प्रतिशत? | 30 प्रतिशत |
| 74 | भारत के भू-भाग में पठार कितने प्रतिशत? | लगभग 27 प्रतिशत |
| 75 | मैदानी क्षेत्र का लाभ? | कृषि और उद्योग के विकास के लिए सुविधाजनक |
| 76 | पर्वतीय क्षेत्र का महत्त्व? | बारहमासी नदियों का प्रवाह सुनिश्चित करते हैं, पर्यटन के लिए अनुकूल, पारिस्थितिकी के लिए महत्त्वपूर्ण |
| 77 | पठारी क्षेत्र का महत्त्व? | यहाँ खनिजों, जीवाश्म ईंधन और वनों का अपार संचय कोष है |
| 78 | भू-उपयोग की पाँच श्रेणियाँ? | वन · कृषि के लिए अनुपलब्ध भूमि · परती के अतिरिक्त अन्य कृषि अयोग्य भूमि · परती भूमि · शुद्ध बोया गया क्षेत्र |
| 79 | ‘वर्तमान परती’ क्या है? | जहाँ एक कृषि वर्ष या उससे कम समय से खेती न की गई हो |
| 80 | ‘पुरातन परती’ क्या है? | जहाँ 1 से 5 कृषि वर्ष से खेती न की गई हो |
| 81 | ‘कृषि योग्य बंजर भूमि’ क्या है? | जहाँ पाँच से अधिक वर्षों से खेती न की गई हो |
| 82 | शुद्ध (निवल) बोया गया क्षेत्र क्या है? | वह भूमि जिस पर फ़सलें उगाई व काटी जाती हैं |
| 83 | सकल कृषित क्षेत्र क्या है? | शुद्ध बोया गया क्षेत्र + एक कृषि वर्ष में एक बार से अधिक बोया गया क्षेत्र |
| 84 | भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल? | 32.8 लाख वर्ग किमी. |
| 85 | भू-उपयोग के आँकड़े कितने प्रतिशत भाग के उपलब्ध हैं? | केवल 93 प्रतिशत |
| 86 | भू-उपयोग के आँकड़े न होने के दो कारण? | (1) असम को छोड़कर पूर्वोत्तर प्रांतों की जानकारी नहीं; (2) जम्मू-कश्मीर में पाक और चीन अधिकृत क्षेत्रों का सर्वेक्षण नहीं |
| 87 | भू-उपयोग के भौतिक कारक? | भू-आकृति, जलवायु और मृदा के प्रकार |
| 88 | भू-उपयोग के मानवीय कारक? | जनसंख्या घनत्व, प्रौद्योगिक क्षमता, संस्कृति और परंपराएँ |
| 89 | कुल सूचित क्षेत्र के कितने हिस्से पर खेती हो सकती है? | लगभग 54 प्रतिशत |
समूह 8 — भूमि निम्नीकरण (कार्ड 90–103)
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 90 | राष्ट्रीय वन नीति कब बनी? | 1952 में |
| 91 | राष्ट्रीय वन नीति में कितना वन क्षेत्र वांछित है? | 33 प्रतिशत |
| 92 | 33 प्रतिशत वन-क्षेत्र की सीमा क्यों ज़रूरी है? | पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए |
| 93 | पंजाब-हरियाणा में कितनी भूमि पर खेती? | 80 प्रतिशत |
| 94 | किन क्षेत्रों में 10% से कम बोया जाता है? | अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह |
| 95 | बंजर भूमि में क्या आता है? | पहाड़ी चट्टानें, सूखी और मरुस्थलीय भूमि |
| 96 | गैर-कृषि भूमि में क्या आता है? | बस्तियाँ, सड़कें, रेल लाइन, उद्योग |
| 97 | मूल आवश्यकताओं का कितना भाग भूमि से? | 95 प्रतिशत |
| 98 | भारत में कितनी भूमि निम्नीकृत है? | लगभग 13 करोड़ हेक्टेयर |
| 99 | निम्नीकृत भूमि में जल अपरदित क्षेत्र कितना? | 56 प्रतिशत |
| 100 | निम्नीकृत भूमि में वनों के अंतर्गत अपरदित कितना? | लगभग 28 प्रतिशत |
| 101 | खनन से निम्नीकरण किन राज्यों में? | झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उड़ीसा |
| 102 | अति पशुचारण किन राज्यों में? | गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र |
| 103 | अधिक सिंचाई किन राज्यों में? | पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश |
समूह 9 — मृदा संसाधन और वर्गीकरण (कार्ड 104–129)
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 104 | मृदा किस प्रकार का संसाधन है? | सबसे महत्त्वपूर्ण नवीकरण योग्य प्राकृतिक संसाधन |
| 105 | कुछ सेमी. मृदा बनने में कितना समय? | लाखों वर्ष |
| 106 | मृदा बनने के पाँच कारक? | उच्चावच · जनक शैल/संस्तर शैल · जलवायु · वनस्पति व जैव पदार्थ · समय |
| 107 | कौन-से प्राकृतिक तत्त्व योगदान देते हैं? | तापमान परिवर्तन, बहते जल की क्रिया, पवन, हिमनदी और अपघटन क्रियाएँ |
| 108 | मृदा किन दो पदार्थों से बनती है? | जैव (ह्यूमस) और अजैव दोनों से |
| 109 | मृदा परिच्छेदिका की चार परतें? | ऊपरी संस्तर की मृदा · उप-मृदा (बालू, गाद, मृत्तिका) · अध:स्तरीय अपक्षयित आधारी चट्टानें · अपक्षय रहित आधारी चट्टानें |
| 110 | भारत में मृदा के कितने प्रकार? | छह |
| 111 | भारत की छहों मृदाओं के नाम क्रम से बोलिए। | जलोढ़ · काली · लाल और पीली · लेटराइट · मरुस्थली · वन |
| 112 | संपूर्ण उत्तरी मैदान किस मृदा से बना है? | जलोढ़ मृदा से |
| 113 | जलोढ़ किन तीन नदी तंत्रों से बनी? | सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र |
| 114 | पूर्वी तट के किन डेल्टों में जलोढ़ है? | महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी |
| 115 | जलोढ़ में कौन-से तीन कण? | रेत, सिल्ट और मृत्तिका |
| 116 | बांगर क्या है? | पुराना जलोढ़, जिसमें ‘कंकर’ ग्रंथियाँ ज़्यादा |
| 117 | खादर क्या है? | नया जलोढ़, जिसमें ज़्यादा महीन कण |
| 118 | जलोढ़ किन तत्त्वों से युक्त? | पोटाश, फास्फोरस और चूना |
| 119 | जलोढ़ की फ़सलें? | गन्ना, चावल, गेहूँ, अन्य अनाज और दलहन |
| 120 | मोटे कण वाली जलोढ़ कहाँ? | द्वार, ‘चो’ क्षेत्र और तराई में |
| 121 | काली मृदा के दो अन्य नाम? | रेगर मृदा और काली कपास मृदा |
| 122 | काली मृदा किस चट्टान से बनी? | लावा जनक शैलों से; दक्कन पठार का बेसाल्ट क्षेत्र |
| 123 | काली मृदा का सबसे बड़ा गुण? | नमी धारण करने की क्षमता बहुत अधिक |
| 124 | काली मृदा में क्या है और क्या कम? | कैल्शियम कार्बोनेट, मैग्नीशियम, पोटाश, चूना से परिपूर्ण; फास्फोरस कम |
| 125 | काली मृदा की जुताई कब शुरू होती है? | मानसून की पहली बौछार से — क्योंकि गीली होने पर वह चिपचिपी हो जाती है |
| 126 | गर्म-शुष्क मौसम में काली मृदा में क्या होता है? | गहरी दरारें पड़ जाती हैं, जिससे अच्छा वायु मिश्रण होता है |
| 127 | लाल मृदा लाल क्यों? | लौह धातु के प्रसार के कारण |
| 128 | लाल मृदा पीली क्यों हो जाती है? | जलयोजन के कारण |
| 129 | लाल-पीली मृदा कहाँ? | दक्कन पठार के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से; ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य गंगा मैदान का दक्षिणी छोर, प. घाट का पहाड़ी पद |
समूह 10 — लेटराइट, मरुस्थली, वन मृदा और अपरदन (कार्ड 130–151)
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 130 | ‘लेटराइट’ शब्द कहाँ से आया? | ग्रीक शब्द ‘लेटर’ (Later) से, जिसका अर्थ है ईंट |
| 131 | लेटराइट कैसे बनती है? | उष्ण/उपोषण कटिबंधीय जलवायु में आर्द्र और शुष्क ऋतुओं के एक के बाद एक आने से |
| 132 | लेटराइट किसका परिणाम है? | भारी वर्षा से अत्यधिक निक्षालन (leaching) |
| 133 | लेटराइट की अम्लीयता? | pH 6.0 से कम |
| 134 | लेटराइट कहाँ पाई जाती है? | दक्षिणी राज्य, महाराष्ट्र के प. घाट, ओडिशा, प. बंगाल के कुछ भाग, उत्तर-पूर्वी प्रदेश |
| 135 | लेटराइट पर चाय-कॉफ़ी कहाँ? | कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में |
| 136 | काजू किस मृदा पर और कहाँ? | लाल लेटराइट पर — तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में |
| 137 | लेटराइट में ह्यूमस कहाँ ज़्यादा? | जहाँ पर्णपाती और सदाबहार वन मिलते हैं |
| 138 | मरुस्थली मृदा का रंग? | लाल और भूरा |
| 139 | मरुस्थली मृदा के दो गुण? | रेतीली और लवणीय |
| 140 | मरुस्थली क्षेत्र की झीलों से क्या बनाया जाता है? | जल वाष्पीकृत करके खाने का नमक |
| 141 | मरुस्थली में ह्यूमस-नमी कम क्यों? | शुष्क जलवायु और उच्च तापमान से वाष्पीकरण दर अधिक |
| 142 | मरुस्थली मृदा में जल अंत:स्यंदन क्यों अवरुद्ध? | नीचे की परतों में चूने के कंकर की सतह के कारण |
| 143 | मरुस्थली मृदा कहाँ कृषि योग्य बनाई जा रही है? | पश्चिमी राजस्थान में, सिंचाई से |
| 144 | वन मृदा कहाँ? | पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों में, जहाँ पर्याप्त वर्षा-वन हों |
| 145 | नदी घाटियों में वन मृदा कैसी? | दोमट और सिल्टदार |
| 146 | हिमाच्छादित क्षेत्रों की वन मृदा? | अधिसिलिक (acidic) और ह्यूमस रहित; अपरदन बहुत होता है |
| 147 | वन मृदा कहाँ उपजाऊ है? | नदी सोपानों और जलोढ़ पंखों में |
| 148 | मृदा अपरदन क्या है? | मृदा के कटाव और उसके बहाव की प्रक्रिया |
| 149 | अवनलिकाएँ क्या हैं? | बहते जल से मृत्तिकायुक्त मृदा में कटी गहरी वाहिकाएँ |
| 150 | उत्खात भूमि क्या है? | वह भूमि जो जोतने योग्य नहीं रहती (bad land) |
| 151 | उत्खात भूमि को चंबल बेसिन में क्या कहते हैं? | खड्ड (ravine) भूमि |
समूह 11 — संरक्षण के तरीक़े (कार्ड 152–159)
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 152 | चादर अपरदन क्या है? | ढाल के साथ बहते जल से ऊपरी मृदा का घुलकर बह जाना |
| 153 | पवन अपरदन क्या है? | पवन द्वारा मैदान या ढालू क्षेत्र से मृदा को उड़ा ले जाना |
| 154 | ग़लत जुताई से क्या होता है? | ढाल पर ऊपर से नीचे हल चलाने से वाहिकाएँ बनती हैं जिनसे पानी कटाव करता है |
| 155 | समोच्च जुताई क्या है? | ढाल वाली भूमि पर समोच्च रेखाओं के समानांतर हल चलाना |
| 156 | सोपान कृषि कहाँ विकसित है? | पश्चिमी और मध्य हिमालय में |
| 157 | पट्टी कृषि क्या है? | बड़े खेतों को पट्टियों में बाँटकर फ़सलों के बीच घास की पट्टियाँ उगाना |
| 158 | रक्षक मेखला क्या है? | पेड़ों को कतारों में लगाकर पवनों की गति कम करना |
| 159 | रक्षक मेखला का सबसे बड़ा योगदान? | पश्चिम भारत में रेत के टीलों के स्थायीकरण में |
समूह 12 — केवल राज्य (कार्ड 160) — आख़िरी दिन के लिए
| # | राज्य / क्षेत्र | किसलिए याद रखना है |
|---|---|---|
| 160 | महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, मालवा, म.प्र., छत्तीसगढ़ | काली मृदा |
समूह 13 — मृदाओं की तेज़ पहचान (कार्ड 161–163)
| # | संकेत | कौन-सी मृदा |
|---|---|---|
| 161 | कपास | काली |
| 162 | खाने का नमक बनता है | मरुस्थली |
| 163 | सबसे उपजाऊ और सबसे विस्तृत | जलोढ़ |