Chapter 7राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

Flashcards17 min

This note is written in Hindi.Read in Hindi →

Practise with cards

Keyboard: Space turns the card, ← → previous or next, 1 don't know, 2 know it.

कैसे इस्तेमाल करें — बाईं ओर के प्रश्न पर उँगली रखिए, दाईं ओर का उत्तर ढँक लीजिए, मन में उत्तर बोलिए, फिर उँगली हटाकर मिलाइए। जो कार्ड ग़लत हो, उस पंक्ति के आगे पेंसिल से एक बिंदु लगाइए। तीन बिंदु वाली पंक्तियाँ ही परीक्षा से एक दिन पहले दोहराइए।

★चिह्न वाला हर कार्ड या तो राजस्थान से जुड़ा है या हर साल पूछा जाता है।


सेट 1 — बुनियादी बातें (8 कार्ड)

प्रश्नउत्तर
परिवहन की ज़रूरत क्यों?क्योंकि वस्तुएँ तथा सेवाएँ माँग स्थल से आपूर्ति स्थल पर अपने आप नहीं पहुँच जातीं।
व्यापारी कौन?जो उत्पाद को परिवहन द्वारा उपभोक्ताओं तक पहुँचाते हैं।
★परिवहन, संचार और व्यापार का संबंध?एक दूसरे के पूरक हैं।
परिवहन के तीन मुख्य वर्ग?स्थल · जल · वायु।
स्थल के तीन उपवर्ग?सड़क परिवहन · रेल परिवहन · पाइपलाइन।
जल के दो उपवर्ग?आंतरिक जल परिवहन · समुद्री परिवहन।
वायु के उपवर्ग?घरेलू विमान सेवा (सार्वजनिक प्राधिकरण, निजी विमान सेवा) और अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा।
परिवहन ने दुनिया को क्या बना दिया?“सक्षम व तीव्र गति वाले परिवहन से आज संसार एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है।”

सेट 2 — सड़क परिवहन (16 कार्ड)★★

प्रश्नउत्तर
★सड़क जाल में भारत का विश्व में स्थान?दूसरा।
★भारत का सड़क जाल कितना?लगभग 62.16 लाख किमी. (2020-21)।
सड़क और रेल में कौन पहले शुरू हुआ?सड़क परिवहन — रेल से पहले।
★सड़क की महत्ता के छह कारण?निर्माण लागत कम · ऊबड़-खाबड़ भू-भाग पर भी · पहाड़ी क्षेत्र में भी · कम के लिए मितव्ययी · घर-घर सेवा · अन्य साधनों की कड़ी।
सड़क की महत्ता के छह कारणों का सूत्र?“सस्ती · ऊबड़-खाबड़ · पहाड़ · थोड़े के लिए · घर तक · कड़ी”
सड़कें किन्हें जोड़ती हैं?रेलवे स्टेशन, वायु व समुद्री पत्तनों को।
★स्वर्णिम चतुर्भुज कितनी लेन का?6 लेन।
स्वर्णिम चतुर्भुज कौन-से शहर जोड़ता है?दिल्ली-कोलकाता, चेन्नई-मुंबई व दिल्ली।
★उत्तर-दक्षिण गलियारा?श्रीनगर ↔ कन्याकुमारी।
★पूर्व-पश्चिम गलियारा?सिलचर (असम) ↔ पोरबंदर (गुजरात)।
स्वर्णिम चतुर्भुज और गलियारों की परियोजना का उद्देश्य?मेगासिटी के मध्य की दूरी व परिवहन समय को न्यूनतम करना।
स्वर्णिम चतुर्भुज और गलियारों की परियोजना किसके अधिकार क्षेत्र में है?NHAI — भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
राष्ट्रीय राजमार्ग क्या हैं?देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते; प्राथमिक सड़क तंत्र।
राज्य राजमार्ग?राज्यों की राजधानियों को ज़िला मुख्यालयों से जोड़ने वाली।
ज़िला मार्ग?ज़िले के प्रशासनिक केंद्रों को ज़िला मुख्यालय से जोड़ते हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना?प्रत्येक गाँव को प्रमुख शहरों से पक्की सड़कों (जिन पर वर्ष भर वाहन चलें) द्वारा जोड़ना।

सेट 3 — सीमांत सड़कें और अटल टनल (8 कार्ड)

प्रश्नउत्तर
★सीमा सड़क संगठन कब बना?1960 में।
सीमा सड़क संगठन का कार्य क्या था?उत्तर तथा उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक महत्त्व की सड़कों का विकास।
सीमा सड़क संगठन की सड़कों से क्या लाभ हुआ?दुर्गम क्षेत्रों में अभिगम्यता बढ़ी और ये आर्थिक विकास में भी सहायक हुईं।
★विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग?अटल टनल — 9.02 किलोमीटर।
अटल टनल किसने बनाई?सीमा सड़क संगठन (BRO)।
अटल टनल क्या जोड़ती है?मनाली ↔ लाहौल-स्पीति घाटी — पूरे साल।
अटल टनल से पहले लाहौल-स्पीति घाटी का क्या हाल था?घाटी भारी बर्फ़बारी से लगभग 6 महीने अलग-थलग रहती थी।
अटल टनल कहाँ और कितनी ऊँचाई पर है?हिमालय की पीरपंजाल पर्वतमाला, समुद्र तल से 3000 मीटर ऊपर।

सेट 4 — रेल परिवहन (14 कार्ड)★★

प्रश्नउत्तर
★पहली रेलगाड़ी कब, कहाँ, कितनी दूर?1853, मुंबई ↔ थाणे, 34 किमी.।
★भारतीय रेल किस दृष्टि से सबसे बड़ी?देश का सर्वाधिक बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का प्राधिकरण।
भारतीय रेल कितने वर्षों से समन्वयक रही है?150 वर्षों से भी अधिक।
भारतीय रेल किसके विकास के लिए उत्तरदायी है?अर्थव्यवस्था, उद्योगों व कृषि के तीव्र विकास के लिए।
★कितने रेल प्रखंड?17।
★कुल रेल मार्ग?67,956 किमी.।
बड़ी लाइन — चौड़ाई व लंबाई?1.676 मीटर, 63,950 किमी.।
मीटर लाइन की चौड़ाई व लंबाई?1.000 मीटर, 2,402 किमी.।
छोटी लाइन की चौड़ाई व लंबाई?0.762 व 0.610 मीटर, 1,604 किमी.।
★वितरण को प्रभावित करने वाले कारक?भू-आकृतिक, आर्थिक व प्रशासकीय।
रेल जाल के लिए उत्तरी मैदान अनुकूल क्यों?विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या घनत्व, संपन्न कृषि व प्रचुर संसाधन — पर नदियों पर पुल की बाधा।
रेल जाल के लिए हिमालय प्रतिकूल क्यों?दुर्लभ उच्चावच, विरल जनसंख्या तथा आर्थिक अवसरों की कमी।
★किन क्षेत्रों में रेल लाइन कठिन?पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के दलदली भाग, म.प्र. के वन-क्षेत्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा व झारखंड।
कोंकण रेलवे की समस्याएँ?भूस्खलन तथा किसी-किसी भाग में रेलवे ट्रैक का धँसना।

रेल की तीन समस्याएँ — बिना टिकट यात्रा · संपत्ति की हानि व चोरी · ज़ंजीर खींचकर गाड़ी रोकना

सेट 5 — पाइपलाइन (10 कार्ड)★

प्रश्नउत्तर
पाइपलाइन पहले किसलिए इस्तेमाल होती थी?शहरों व उद्योगों में पानी पहुँचाने के लिए।
आज पाइपलाइन क्या ले जाती है?कच्चा तेल, पेट्रोल उत्पाद तथा प्राकृतिक गैस।
पाइपलाइन तेल-गैस कहाँ तक पहुँचाती है?शोधनशालाओं, उर्वरक कारख़ानों व बड़े ताप विद्युत गृहों तक।
पाइपलाइन से ठोस पदार्थ कैसे भेजे जाते हैं?तरल अवस्था (Slurry) में परिवर्तित कर।
★पाइपलाइन की लागत के बारे में क्या ख़ास?प्रारंभिक लागत अधिक, पर चलाने (Running) की लागत न्यूनतम।
★★पाइपलाइन का दूसरा बड़ा लाभ?वाहनांतरण देरी तथा हानियाँ लगभग नहीं के बराबर।
★पाइपलाइन के कारण कौन-सी शोधनशालाएँ संभव हुईं?बरौनी, मथुरा और पानीपत।
पाइपलाइन का पहला जाल?ऊपरी असम → गुवाहाटी, बरौनी, इलाहाबाद → कानपुर।
पाइपलाइन का दूसरा जाल?सलाया (गुजरात) → वीरमगाँव, मथुरा, दिल्ली, सोनीपत → जालंधर (पंजाब)।
★पाइपलाइन का तीसरा जाल?HVJ — हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर, 1,700 किमी.; कुल गैस पाइपलाइन 1700 → 18,500 किमी.।

सेट 6 — जल परिवहन (10 कार्ड)★★

प्रश्नउत्तर
★जल परिवहन की तीन ख़ूबियाँ?सबसे सस्ता साधन · भारी व स्थूलकाय वस्तुओं के अनुकूल · ऊर्जा सक्षम तथा पर्यावरण अनुकूल।
अंत:स्थलीय जलमार्ग कितना लंबा?14,500 किमी. — पर केवल 5,685 किमी. मशीनीकृत नौकाओं से।
★NW-1?हल्दिया ↔ इलाहाबाद, गंगा — 1620 किमी.
★NW-2?सदिया ↔ धुबरी, ब्रह्मपुत्र — 891 किमी.
NW-3?केरल — पश्चिम-तटीय नहर (कोट्टापुरम ↔ कोल्लम), उद्योगमंडल व चंपक्कारा नहरें — 205 किमी.
NW-4?काकीनाडा-पुदुच्चेरी नहर + गोदावरी और कृष्णा — 1078 किमी.
NW-5?मातई नदी, महानदी डेल्टा चैनल, ब्राह्मणी नदी व पूर्वी तटीय नहर — 588 किमी.
कुछ अन्य अंतर जलमार्ग?माण्डवी, जुआरी, कम्बरजुआ, सुन्दरवन, बराक, केरल का पश्चजल।
★★कितना व्यापार समुद्रों से?95 प्रतिशत (मुद्रा रूप में 68 प्रतिशत)।
समुद्री तट रेखा?7,516.6 किमी.

सेट 7 — बारह प्रमुख पत्तन (14 कार्ड)★★

प्रश्नउत्तर
कितने प्रमुख और कितने छोटे पत्तन?12 प्रमुख तथा 200 मध्यम व छोटे।
प्रमुख पत्तन कितना व्यापार संभालते हैं?95 प्रतिशत विदेशी व्यापार।
★स्वतंत्रता के बाद पहला विकसित पत्तन?कांडला (कच्छ) — दीनदयाल पत्तन भी कहते हैं; ज्वारीय पत्तन।
★कांडला क्यों बनाया गया?क्योंकि कराची पत्तन पाकिस्तान में चला गया था — उसकी कमी पूरी करने और मुंबई का व्यापारिक दबाव कम करने के लिए।
★कांडला किन राज्यों का व्यापार संभालता है?जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, ★राजस्थान व गुजरात।
वृहत्तम पत्तन?मुंबई — प्राकृतिक खुले, विस्तृत व सुचारु पोताश्रय।
जवाहरलाल नेहरू पत्तन क्यों बना?मुंबई के अधिक परिवहन को ध्यान में रखकर, पूरे क्षेत्र को समूह पत्तन की सुविधा देने के लिए।
★मरमागाओ की पहचान?लौह-अयस्क — देश के कुल निर्यात का आधा (50%)।
न्यू-मैंगलोर?कुद्रेमुख खानों का लौह-अयस्क (कर्नाटक)।
कोच्चि?लैगून के मुहाने पर स्थित प्राकृतिक पोताश्रय।
तूतीकोरन?तमिलनाडु का दक्षिण-पूर्वी छोर; प्राकृतिक पोताश्रय; श्रीलंका, मालदीव से व्यापार।
★देश का प्राचीनतम कृत्रिम पत्तन?चेन्नई — व्यापार में मुंबई के बाद दूसरा।
★कौन-सा पत्तन स्थल से घिरा, गहरा व सुरक्षित?विशाखापट्नम — प्रारंभ में लौह-अयस्क निर्यातक।
★नदीय (Riverine) पत्तन?कोलकाता — गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन को सेवाएँ; ज्वारीय, हुगली की तलछट नियमित साफ़ करनी पड़ती है; सहायक — हल्दिया।

पारादीप — ओडिशा; विशेषत: लौह-अयस्क का निर्यात।

सेट 8 — वायु परिवहन (7 कार्ड)

प्रश्नउत्तर
वायु परिवहन की तीन विशेषताएँ?तीव्रतम, आरामदायक व प्रतिष्ठित।
वायु परिवहन कौन-से दुर्गम स्थान पार करता है?ऊँचे पर्वत, मरुस्थल, घने जंगल व लंबे समुद्री रास्ते।
★उत्तरी-पूर्वी राज्यों के लिए क्यों ज़रूरी?क्योंकि वहाँ बड़ी नदियाँ, विच्छिन्न धरातल, घने जंगल, निरंतर बाढ़ सामान्य बात है।
पवन हंस क्या करता है?ONGC की अपतटीय संक्रियाओं में तथा उत्तरी-पूर्वी राज्यों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखण्ड के आंतरिक क्षेत्रों में हेलीकाप्टर सेवाएँ।
★उड़ान का पूरा नाम?‘उड़े देश का आम नागरिक’।
‘उड़ान’ योजना की ख़ासियत?विश्व स्तर पर अपनी तरह की पहली योजना।
‘उड़ान’ किसकी योजना है?नागर विमानन मंत्रालय की — क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (RCS)।

सेट 9 — संचार सेवाएँ (12 कार्ड)★

प्रश्नउत्तर
★भारत का डाक-संचार तंत्र?विश्व का वृहत्तम।
प्रथम श्रेणी की डाक?कार्ड व लिफ़ाफ़ा बंद चिट्ठी — वायुयान द्वारा।
द्वितीय श्रेणी की डाक?रजिस्टर्ड पैकेट, किताबें, अख़बार, मैगज़ीन — धरातलीय डाक (स्थल व जल परिवहन) द्वारा।
★छ: डाक मार्ग?राजधानी मार्ग · मेट्रो चैनल · ग्रीन चैनल · व्यापार (Business) चैनल · भारी चैनल · दस्तावेज़ चैनल।
★दूर संचार में भारत का स्थान?एशिया महाद्वीप में अग्रणी।
कितने गाँव STD से जुड़े?दो तिहाई से अधिक।
STD सुविधा के लिए सरकार ने क्या प्रबंध किए?प्रत्येक गाँव में चौबीस घंटे STD सुविधा; और STD की दरें नियमित कीं।
गाँव-गाँव STD सुविधा किससे संभव हुई?सूचना, संचार व अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के समन्वित विकास से।
आकाशवाणी क्या करता है?राष्ट्रीय, क्षेत्रीय तथा स्थानीय भाषा में विविध कार्यक्रम प्रसारित करता है।
★दूरदर्शन की पहचान?देश का राष्ट्रीय समाचार व संदेश माध्यम; विश्व के बृहत्तम संचार-तंत्र में एक।
★समाचार-पत्र कितनी भाषाओं में?लगभग 100 भाषाओं व बोलियों में — सर्वाधिक हिंदी, फिर अंग्रेज़ी व उर्दू।
★चलचित्र उत्पादन में भारत?विश्व में सर्वाधिक चलचित्रों का उत्पादक; प्रमाणन का अधिकार केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड को।

डिजिटल भारत का सूत्र — IT (भारतीय प्रतिभा) + IT (सूचना प्रौद्योगिकी) = IT (कल का भारत)

सेट 10 — अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और पर्यटन (12 कार्ड)★★

प्रश्नउत्तर
व्यापार क्या है?राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान।
बाज़ार क्या है?वह जगह जहाँ विनिमय होता है।
तीन स्तर के व्यापार?स्थानीय (शहर, क़स्बे, गाँव) · राज्यस्तरीय (दो या अधिक राज्य) · अंतर्राष्ट्रीय (दो देश)।
★★अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को क्या कहा जाता है?“राष्ट्र का आर्थिक बैरोमीटर” — क्योंकि इसकी प्रगति देश के आर्थिक वैभव का सूचक है।
सभी देश इस पर निर्भर क्यों?क्योंकि संसाधनों की उपलब्धता क्षेत्रीय है, अर्थात् वितरण असमान है।
व्यापार के दो घटक?आयात तथा निर्यात।
★अनुकूल व्यापार संतुलन?जब निर्यात मूल्य आयात मूल्य से अधिक हो।
★असंतुलित व्यापार?जब निर्यात की अपेक्षा आयात अधिक हो।
भारत क्या निर्यात करता है?रत्न व जवाहरात · रसायन एवं संबंधित उत्पाद · कृषि एवं संबंधित उत्पाद।
भारत क्या आयात करता है?कच्चा पेट्रोलियम तथा उत्पाद · रत्न व जवाहरात · आधार धातुएँ · मशीनें · कृषि व अन्य उत्पाद।
★भारत किस रूप में उभरा है?सॉफ़्टवेयर महाशक्ति — सूचना प्रौद्योगिकी से अत्यधिक विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है।
★पर्यटन में कितने लोग?150 लाख से अधिक व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से संलग्न।

पर्यटन के छह प्रकार — विरासत · पारि-पर्यटन (eco-tourism) · रोमांचकारी · सांस्कृतिक · चिकित्सा · व्यापारिक पर्यटन के लाभ — राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन · स्थानीय हस्तकला व सांस्कृतिक उद्यमों को प्रश्रय · संस्कृति व विरासत की समझ

सेट 11 — राजस्थान वाले कार्ड★

#कहाँक्या
1कांडला पत्तनकांडला (दीनदयाल) पत्तन राजस्थान के औद्योगिक तथा खाद्यान्नों के आयात-निर्यात को संचालित करता है
2मानचित्र पृ. 74राजमार्ग — श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, ब्यावर, उदयपुर, कोटा
3मानचित्र पृ. 77रेलमार्ग — बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, बाड़मेर, मुनाबो
4पर्यटनराजस्थान में विरासत, सांस्कृतिक और रोमांचकारी — तीनों पर्यटन की भारी संभावना

★पहला कार्ड सबसे कीमती है — “राजस्थान में समुद्र नहीं, फिर भी कांडला उसका पत्तन है।”

सेट 12 — शब्दावली (10 कार्ड)

शब्दअर्थ
परिवहनवस्तुओं व व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की व्यवस्था।
गलियारा (Corridor)दो दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाला लंबा राजमार्ग-पट्टा।
अभिगम्यताकिसी स्थान तक पहुँच पाने की सुगमता।
गेजरेल की दो पटरियों के बीच की चौड़ाई।
वाहनांतरणमाल को एक वाहन से दूसरे वाहन में बदलना।
पोताश्रय (Harbour)वह सुरक्षित स्थान जहाँ जहाज़ खड़े हो सकें।
ज्वारीय पत्तनवह पत्तन जहाँ जहाज़ ज्वार के समय ही आ-जा सकते हैं।
पृष्ठभूमि (Hinterland)पत्तन के पीछे का वह क्षेत्र जिसका माल उस पत्तन से आता-जाता है।
अपतटीय (Offshore)समुद्र के भीतर, तट से दूर।
पारि-पर्यटन (Eco-tourism)प्रकृति और पर्यावरण को देखने-समझने के लिए किया जाने वाला पर्यटन।

सेट 13 — प्रश्न पहेली (पृष्ठ 84) के उत्तर

संकेतउत्तर
दक्षिण रेलवे खंड का मुख्यालयCHENNAI
उत्तरी भारत का व्यस्ततम रेलवे जंक्शनMUGHALSARAI
(वर्ग-पहेली में छिपा बोनस)SHER SHAH SURI MARG

सेट 14 — पाँच याद रखने के सूत्र

सूत्रक्या
स्थल-जल-वायुपरिवहन के तीन मुख्य वर्ग
सस्ती-ऊबड़-पहाड़-थोड़े-घर-कड़ीसड़क की महत्ता के छह कारण
1853 · 34 · 17 · 67,956रेल के चार आँकड़े
6-6पश्चिम में छह पत्तन, पूर्व में छह
95 और 68समुद्रों से व्यापार — मात्रा में 95%, मुद्रा में 68%

आख़िरी बात। यह पूरी पुस्तक का अंतिम अध्याय है, और यह बाक़ी छह को जोड़ता है — फसल, खनिज और कारख़ाने का माल तभी काम आता है जब वह पहुँचे। इसीलिए इनका नाम जीवन रेखाएँ है। “अगर देश एक शरीर है, तो परिवहन और संचार उसकी नसें हैं।”